प्रोमो: कपिल के शो में रणबीर की गर्लफ्रेंड को लेकर बहन रिद्धिमा ने खोला बड़ा राज

टीवी के बहुत ही बेहतरीन कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड में बड़ा ही धमाका होने वाला है। जी दरअसल आने वाले एपिसोड में दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ नजर आएंगी। मिली जानकारी के तहत शो में पहली बार इस मां-बेटी की जोड़ी शिरकत करने वाली हैं। वैसे हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है, इस प्रोमो में रिद्धिमा अपनी मां नीतू के सामने अपने भाई एक्टर रणबीर कपूर की पोल खोलती दिखाई दे रही हैं।

आप देख सकते हैं इस प्रोमो में रिद्धिमा ने खुलासा किया है कि रणबीर अक्सर उनकी ड्रेस चुराकर अपनी गर्लफ्रेंड को दे दिया करते थे। जी दरअसल हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' के इस प्रोमो को रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ''नीतू कपूर के सामने रणबीर लगते हैं सीधे साधे, पर रिद्धिमा ने बताया उनका अतरंगी करनामा! देखिये कपिल शर्मा शो इस वीकेंड रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी पर। '' इस प्रोमो की शुरुआत में कपिल, नीतू कपूर के संग ग्रैंड एंट्री करते हैं। वहीँ बैकग्राउड में 'कह दूं तुम्हें या चुप रहूं' गाना बजता हुआ सुना जा सकता है। वहीँ इसके बाद कपिल शर्मा रिद्धिमा से सवाल करते हैं कि, 'मैंने सुना है कि जब आप लंदन में पढ़ाई कर रही थी, तो रणबीर आपकी चीजें उठाकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर देता था।'

इसपर रिद्धिमा कहती हैं, 'हां!' उसके बाद वह कहती हैं, 'हां मुझे याद है कि जब मैं लंदन से वापस आई तो उसकी गर्लफ्रेंड मेरे आई हुई थी तो मैंने देखा वो मेरी ही टॉप पहनी हुई थी, जिसे मैं खोज रही थी। बाद में पता चला कि रणबीर मेरी ही चीजें उठाकर उसे देता था।' जब रिद्धिमा ने यह खुलासा किया तो नीतू शॉक्ड होकर हंसने लगती हैं। वैसे इस प्रोमो को देखकर लग रहा है कि इस वीकेंड में बहुत धमाल होने वाला है, क्योंकि इस बार वीकेंड में कपूर खानदान के मजेदार किस्सों के खुलासे होंगे।

नाव चालाने लायक हुईं दिल्ली की सड़कें, ब्रिज बने नियाग्रा फॉल, लोग बोले- 'वाह केजरीवाल'

स्वच्छ इंदौर में सहयोग: छुट्टी पर थे सफाईकर्मी तो DM संग विधायकों ने लगाई झाड़ू

आज है दशमी तिथि, यहाँ जानिए आज का पंचांग

Related News