स्वच्छ इंदौर में सहयोग: छुट्टी पर थे सफाईकर्मी तो DM संग विधायकों ने लगाई झाड़ू
स्वच्छ इंदौर में सहयोग: छुट्टी पर थे सफाईकर्मी तो DM संग विधायकों ने लगाई झाड़ू
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के विधायक तुलसी सिलावट, महेंद्र हार्डिया, कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बीते बुधवार को गोगादेव नवमी के दिन इंदौर में सड़कों की सफाई की। जी हाँ, वहीँ इस दौरान कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि, 'इस दिन शहर के सभी सफाईकर्मियों को छुट्टी दी जाती है।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, "शहर को साफ रखने के लिए सभी नागरिक, नगर निगम कर्मचारी और मंत्री सड़कों पर झाडू लगाते हैं। यह दिन उन सफाईकर्मियों के सम्मान के लिए है जो पूरे साल शहर को साफ रखते हैं।" आप सभी को हम यह भी बता दें कि गोगदेव नवमी वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला पर्व है।

इस दिन जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने एक ट्वीट कर लिखा- ''सफाई अचानक से नहीं आती, ये प्रतिदिन सतत प्रयासों से ही संभव है।।गोगा नवमी पर्व के चलते हमारे स्वच्छता प्रहरियों को आज अवकाश दिया गया है, मगर शहर की स्वच्छता पर कोई असर ना हो और सफाई मित्रों के सहयोग में कोई कसर ना हो इसकी जवाबदारी हमारी भी है।'' बीते कल ही शिवराज सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने कहा, 'सफाई अचानक से नहीं आती, ये प्रतिदिन सतत प्रयासों से ही संभव है।।। गोगा नवमी पर्व के चलते हमारे स्वच्छता प्रहरियों को आज अवकाश दिया गया है, मगर शहर की स्वच्छता पर कोई असर ना हो और सफाई मित्रों के सहयोग में कोई कसर ना हो इसकी जवाबदारी हमारी भी है।'

वहीँ बीते कल इंदौर से विधायक महेंद्र हार्डिया ने एक ट्वीट कर लिखा, 'गोगा नवमी पर सफाई मित्रों के सम्मान एवं स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे स्वच्छता महा जनभागीदारी अभियान में सम्मलित हुआ और श्रमदान कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संदेश नागरिकों को दिया।'

आज है दशमी तिथि, यहाँ जानिए आज का पंचांग

World Coconut Day: नारियल का अधिक सेवन भी हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

वाईएस राजशेखर रेड्डी: एक ऐसा लोकप्रिय नेता, जिसकी मौत की खबर सुनकर मर गए 122 लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -