झारखंड में बड़ा नक्सली हमला, सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी शहीद

रांची: झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार रात को नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं और एक घायल पुलिसकर्मी ने भी अस्पताल दम तोड़ दिया है। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग 8.30 बजे हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस पार्टी के वाहन पर हमला कर दिया। जिस समय हमला हुआ, तब चंदवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिसकर्मी आधिकारिक वाहन से गुजर रहे थे। 

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने अचानक से पुलिसकर्मियों पर धावा बोल दिया। इस हमले के लिए पुलिस बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। उन्होंने कहा कि शहीद हुए पुलिसकर्मियों में एक सब इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी भी शामिल है। शहीद हुए पुलिसकर्मियों में एक SI और तीन जवान शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर का नाम सुकिया उरांव है। इसी वर्ष जून में झारखंड के सरायकेला-खरसावां में भी नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।  

झारखंड में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले नक्सलियों ने आज अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 22 पर लुकिया मोड़ में पुलिस की PCR वैन पर गोलियों की बौछार कर दी। इस हमले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) और तीन होमगार्ड जवान शहीद हो गए वहीं एक जवान लापता हो गया था जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। 

NIT Calicut में तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती, वेतन 20900 रु

सोने-चांदी के दामों में आई बड़ी गिरावट, जानिए आज के रेट

NIT Calicut में तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती, वेतन 20900 रु

 

Related News