नवरात्रि से पहले नोट कर लें आवश्यक सामग्री, जानिए क्या है तिथियां

नवरात्रि का पर्व आने वाला है। यह पर्व 26 सितंबर से शुरू होने वाला है। जी दरअसल 25 सितंबर को पितृ पक्ष का समापन होगा और उसके अगले दिन 26 सितंबर, सोमवार को नवरात्रि की शुरुआत होगी। जी दरअसल नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी शक्ति के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। आप तो जानते ही होंगे एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। जी हाँ और नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है। आपको बता दें कि शरद ऋतु में आगमन के कारण ही इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। जी हाँ और देशभर में यह त्योहार अलग-अलग ढंग से मनाते हैं, हालाँकि एक चीज़ जो हर जगह सामान्य होती है वो है मां दुर्गा की पूजा। जी हाँ, हर व्यक्ति नवरात्रि के समय में माता को प्रसन्न करने के लिए पूरी श्रद्धा से पूजा करता है और अपने सभी दुखों को दूर करने की प्रार्थना करता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं नवरात्रि की आवश्यक सामग्री।

नवरात्रि की आवश्यक सामग्री-  इस दौरान कलश स्थापना के लिए थोड़ी सी मिट्टी, मिट्टी का घड़ा, मिट्टी का ढक्कन, कलावा, नारियल, गंगाजल, लाल रंग का कपड़ा, एक मिट्टी का दीपक, अक्षत, हल्दी-तिलक, पान के पत्ते, जौ, फूल-माला, भोग के लिए फल और मिठाई, रंगोली के लिए आटा, मिट्टी की कटोरी के ऊपर रखने के लिए चावल या गेहूं। मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर, चौकी, चौकी पर बिछाने के लिए लाल या पीला कपड़ा, लाला चुनरी, पाठ के लिए दुर्गासप्तशती पुस्तक, दुर्गा चालीसा। 

माता रानी श्रृंगार सामग्री- नवरात्रि के मौके पर नवदुर्गा का श्रृंगार किया जाता है। पूजा के लिए मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा ली जा सकती है। इसके साथ कुमकुम या बिंदी, सिंदूर, काजल, मेहंदी, गजरा, लाल रंग का जोड़ा, मांग टीका, नथ, कान के झुमके, मंगल सूत्र, बाजूबंद, चूड़ियां, कमरबंद, बिछुआ, पायल आदि।

नवरात्रि तिथि (navratri 2022 date)

प्रतिपदा (मां शैलपुत्री): 26 सितम्बर 2022 द्वितीया (मां ब्रह्मचारिणी): 27 सितम्बर 2022 तृतीया (मां चंद्रघंटा): 28 सितम्बर 2022 चतुर्थी (मां कुष्मांडा): 29 सितम्बर 2022 पंचमी (मां स्कंदमाता): 30 सितम्बर 2022 षष्ठी (मां कात्यायनी): 01 अक्टूबर 2022 सप्तमी (मां कालरात्रि): 02 अक्टूबर 2022 अष्टमी (मां महागौरी): 03 अक्टूबर 2022 नवमी (मां सिद्धिदात्री): 04 अक्टूबर 2022 दशमी (मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन): 5 अक्टूबर 2022 

नवरात्रि में जा रहे हैं सफर पर तो ये टिप्स आएँगे आपके काम

पितृपक्ष में ही सीएम मामता ने कर दिया 'दुर्गा पूजा' का उद्घाटन.., भड़के लोग

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं कोट्स

Related News