न्यूजीलैंड में प्रकृति ने किया दोहरा प्रहार, चक्रवात और बाढ़ के बाद अब आया 6.1 की तीव्रता से भूकंप

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के पास बुधवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस हुए है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने यह जानकारी दी। USGS ने कहा है कि भूकंप, उत्तर और दक्षिण द्वीपों को अलग करने वाले कुक जलडमरूमध्य के 74 किलोमीटर (50 मील) नीचे गहराई में बताया जा रहा है। भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक शाम 7 बजकर 38 मिनट पर आया। उत्तरी द्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित वेलिंगटन, बीते एक सप्ताह से चक्रवात से प्रभावित बताया जा रहा है।

राजधानी में चक्रवात की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन में चार लोगों की जान चली गई। खबरों का कहना है कि, फिलहाल भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। न्यूजीलैंड में आया भूकंप प्राकृतिक आपदाओं की ताकत को दिखा रहा है। 15 मिनट के भीतर 31,000 लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भले ही न्यूजीलैंड को इस भूकंप से कोई नुकसान न हुआ हो, लेकिन बीते सप्ताह तुर्की में आया भूकंप विनाश की असली कहानी बोल रहे है।

इसलिए आते हैं भूकंप: भूकंप धरती के नीचे टेक्टोनिक प्लेट्स में टक्कर की वजह से आता है। इसकी भविष्यवाणी कर पाना मुश्किल है, लेकिन तुर्की की तबाही देख कर जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं। जिसमे बिल्डिंग बनाने से जुड़े नियमों में सुधार करना और मौजूदा संरचनाओं को भूकंप प्रतिरोधी बनाना भी शामिल किया जा चुका है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, मिली ये बड़ी सफलता

शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई Naagin फेम एक्ट्रेस! नई फोटो ने उड़ाए फैंस के होश

इस शख्स ने जान पर खेलकर मगरमच्छ को खिलाया खाना, वायरल हो गया वीडियो

Related News