'अधीर रंजन हाजिर हो..,' महामहिम मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहने पर कांग्रेस नेता को NCW का नोटिस

नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उन्हें नोटिस जारी किया है। ‘राष्ट्रपत्नी’ वाले विवाद पर NCW ने अधीर रंजन को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने और अपनी टिप्पणी के लिए लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए यह नोटिस जारी किया है। इस मामले में 3 अगस्त को सुबह 11:30 बजे सुनवाई होगी।

 

जानकारी के अनुसार, NCW और 12 राज्य महिला आयोगों ने गुरुवार (28 जुलाई, 2022) को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहने पर उनकी आलोचना की है। महिला आयोग ने कहा है कि कांग्रेस नेता की टिप्पणी बेहद अपमानजनक और सेक्सिस्ट है। NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'राष्ट्रीय महिला आयोग और विशाखापत्तनम की बैठक में मौजूद 12 राज्य महिला आयोग की महिलाओं ने अधीर रंजन चौधरी द्वारा भारत की राष्ट्रपति के लिए की गई अपमानजनक और सेक्सिस्ट टिप्पणी की निंदा की है। राष्ट्रीय महिला आयोग उन्हें समन भेज रहा है।' 

अधीर रंजन को समन भेजने वालों में 12 राज्य महिला आयोग में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा के आयोग शामिल हैं। शर्मा ने अपने पोस्ट के साथ एक संयुक्त बयान को भी टैग किया है। बता दें कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति पर दिए बयान को लेकर भाजपा ने भी कल गुरुवार को लोकसभा में जोरदार तरीके से विरोध किया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी और गरीब, महिला विरोधी है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसे देश का अपमान करार दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के प्रत्याशी के तौर पर घोषित हुआ है। इसके बाद से द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस की घृणा और उपहास का शिकार हो रही हैं। राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद भी उन पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल को पंजाब की AAP सरकार ने दी Z+ सुरक्षा ?

यूपी के वो विधायक, जो नहीं लेते अपना वेतन..., बच्चों को पढ़ाना ही मानते हैं अपना धर्म

'बंदरों की तरह रोज़ उछलकूद करना ठीक नहीं..', राजभर पर बरसे स्वामी प्रसाद मौर्य

 

Related News