भाजपा में शामिल हो सकते हैं नारायण राणे

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल देखे को मिल रही है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने कांग्रेस छोड़ दी है। वे वर्षों तक कांग्रेस में रहे। राणे के कांग्रेस छोड़ने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी के पाले में जा सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से वे जल्द ही भेंट कर सकते हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी सरोज पांडे ने अप्रत्यक्षतौर पर राणे का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि यदि वे भाजपा में आस्था रखते हैं और भाजपा की नीति और रीति के अनुसार चल सकते हैं तो फिर हम अपने विकल्प खुले रख सकते हैं मगर अंतिम निर्णय पार्टी के अध्यक्ष का ही होगा। हालांकि राणे को लेकर यह बात कही गई है कि वे सिंधुदुर्ग के कुडाल के पाडवे में चिकित्सालय के शुभारंभ कार्यक्रम में अमित शाह को बुलाना चाहते हैं जिसके लिए वे शाह से भेंट करेंगे।

उनकी भेंट आज दिल्ली में अमित शाह से होनी है। गौरतलब है कि नारायण राणे पहले शिवसेना में थे, इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने वादा खिलाफी की और राज्य में मुख्यमंत्री बनाने के अपने दावे को भूला दिया। राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि भाजपा में राणे के शामिल होने को लेकर जो भी निर्णय होगा वे अमित शाह ही करेंगे।

कांग्रेस के हाथ से छिटक सकती है राज्यसभा संसदीय समिति की कमान

वंशवाद की बात करने वाली कांग्रेस, नकार रही है भारत की गरिमा

दुर्गा पूजा के बाद इस्तीफा देंगे मुकुल रॉय

 

 

Related News