'बुर्का उतारकर सेल्फी ली तो मुस्लिम महिलाओं की पिटाई होगी..', इस्लामी अधिकारों की रक्षा के लिए बना नया ग्रुप

बैंगलोर: कर्नाटक के मंगलुरु से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मुस्लिम डिफेंस फोर्स 24×7 (Muslim Defence Force) नामक एक समूह ने बुर्का (Burqa) नहीं पहनने और सेल्फी (Selfie) लेने के लिए सार्वजनिक जगहों पर बुर्का उतारने वाली मुस्लिम महिलाओं को खुली धमकी दी है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं को धमकाते हुए ग्रुप ने लिखा है कि, 'जो मुस्लिम महिलाएँ बुर्का नहीं पहनेंगी और सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का उतारकर सेल्फी लेंगी, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त शशि कुमार के अनुसार, यह ग्रुप अपने आप को मुस्लिम अधिकारों का संरक्षक बताता है और कहता है कि ये उसका फर्ज है कि वो मुस्लिम महिलाओं को उनकी मजहबी परंपराओं को तोड़ने से रोके। उन्होंने कहा कि इस समूह की लगातार निगरानी की जा रही है। सीपी शशि कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, 'ये मैसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक के अलावा व्हाट्सएप पर भी लोगों को ये मैसेज वायरल किया जा रहा है। पुलिस को ये मैसेज व्हाट्सएप ग्रुप पर भी मिले हैं।'

इस ग्रुप ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि जो महिलाएँ सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का नहीं पहनेंगी या इसे हटाकर सेल्फी लेंगी, उन्हें सबक सिखाने के लिए उनकी पिटाई भी की जाएगी। मुस्लिम समूह द्वारा कन्नड़ भाषा में जारी किए गए संदेश में लिखा है है कि, 'मॉल के बेसमेंट में हमने कई महिलाओं को बुर्का उतारकर गलत काम करते हुए देखा। हमारे कार्यकर्ताओं ने उन्हें पहले ही आगाह कर दिया है। यदि  फिर से ऐसा हुआ तो (महिलाओं को) पीटा जाएगा।' उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि जब भी उनके की महिलाएँ कॉलेज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाएँ तो उन पर नज़र रखें।

मंगलुरु पुलिस आयुक्त ने बताया है कि उनकी टीम लगातार इस ग्रुप के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये कौन लोग हैं? पुलिस कमिश्नर के अनुसार, समूह के कुछ सदस्यों के बारे में उन्हें जानकारी मिली है, मगर इस मैसेज का मेन सोर्स क्या है, कौन इसका मास्टरमाइंड है, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बंगाल: फंदे पर लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, पार्टी ने TMC पर लगाया हत्या का आरोप

भारत की कुल प्रजनन क्षमता में गिरावट : एनएफएच सर्वेक्षण

'लाउडस्पीकर से अज़ान देना किसी का मौलिक अधिकार नहीं...', इलाहबाद हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

Related News