टॉप 10 अमीरों की सूची में पिछड़े मुकेश अंबानी, संपत्ति में आई 8000 करोड़ की भारी गिरावट

नई दिल्ली: विश्व के शीर्ष 10 रईसों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दो स्थान फिसलकर छठे पायदान पर आ गए हैं। इससे पहले वो चौथे नंबर पर थे। वॉरेन बफेट और फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने उन्हें पीछे छोड़ दिया हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार, वॉरेन बफेट और मार्क जुकरबर्ग क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। पहले पायदान पर अमेजन के CEO जेफ बेजोस, दूसरे पर बिल गेट्स और तीसरे नंबर बरनार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली है।

मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में आज 1.1 अरब डॉलर (लगभग 8229 करोड़ रुपये) की गिरावट दर की गई है। इसके चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आई है। आज तीन बजे के लगभग BSE पर RIL का शेयर 1.23 फीसद के नुकसान के साथ 2088.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं आज सबसे अधिक नुकसान हुई का यान को हुआ है। उनकी संपत्ति में 3.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। 

आपको बता दें कि फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से प्रतिदिन पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के संबंध में जानकारी मिलती है। विश्व के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद प्रत्येक 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है. जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से जुड़ी हुई है, उनकी नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होती है। 

गोल्ड फ्यूचर प्राइस: सोने-चांदी के वायदा भावों में फिर आई तेजी, जानिए नई कीमतें

पेट्रोल की कीमत में आज फिर हुआ इजाफा, डीज़ल के दाम स्थिर

SBI ने ATM से पैसे निकालने को लेकर बदले नियम, अब जुर्माने का भी प्रावधान

Related News