'मुबारकां' के इस पोस्टर में नजर आया अर्जुन का क्यूटी अंदाज...

बॉलीवुड अभिनेत अर्जुन कपूर जो के अभी कुछ समय पहले ही हमे श्रद्धा कपूर के संग में अपनी एक फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' के चलते नजर आए थे. अब एक बार फिर से अर्जुन व उनके  चाचा अनिल कपूर लौंट रहे है अपनी फिल्म मुबारकां को लेकर. जी हां बता दे कि, अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 'मुबारकां' का अर्जुन कपूर ने नया पोस्ट शेयर किया है जिसमें अर्जुन कपूर डबल रोल में नजर आ रहे हैं.

अर्जुन कपूर वाकई इस पोस्टर में काफी क्यूट लग रहे हैं. साथ ही अर्जुन कपूर ने ये भी शेयर किया कि फिल्म का ट्रेलर 14 जून को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर अर्जुन ने लिखा , 'दोहरे मजे, दोहरी हंसी और दोहरे पागलपन के साथ करण और चरण आपका दिल जीतने के लिए तैयार हैं.'

बता दे कि, अभिनेता अर्जुन कपूर व अनिल कपूर की फिल्म 'मुबारका' के बारे में तो आप सभी जानते ही है की यह दोनों चाचा भतीजा अपनी इस फिल्म के लिए तेजी से कार्य कर रहे है. अभी हाल ही यह दोनों अपनी इस फिल्म के चलते भी हमे काफी सुर्खियों में नजर आ चुके है. ‘मुबारकां’ 28 जुलाई को रिलीज होने की उम्मीद है. 

दाऊद की खूंखार बहन हसीना से भिड़ेंगे अर्जुन...

GQ में बॉलीवुड के मसखरों का मस्तमौला अंदाज...

 

 

Related News