बिजनौर : यहां एक छेड़छाड़ की घटना के बाद उपजे विवाद ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया है। दो पक्षों में जमकर पत्थर और हथियार चले तथा शहर में आगजनी की भी घटनाओं को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुये उपद्रवियों पर लाठी भांजी। बताया गया है कि गोली चलने के कारण चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये। पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया है। बताया गया है कि शुक्रवार के दिन कुछ लोगों ने स्कूल जा रही एक छात्रा को छेड़ दिया था और इसके बाद से ही बवाल खड़ा हो गया। बताया जाता है कि छेड़छाड़ करने वाले मुस्लिम समाज से थे। छेडछाड़ की शिकार छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी थी लेकिन इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने हो गये। पहले तो कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाइश देने का प्रयास किया था, लेकिन भीड़ ने किसी की न सुनी। संघर्ष के चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर हथियार चले। बताया गया है कि छात्रा के परिजनों व उनके साथ के लोगों ने गोलियां भी चलाई और इससे अहसान, सरताज और अनीस समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। कर्फ्यू और बंदूकों के साये में कश्मीर घाटी कश्मीर में जिम्मेदारी संभालेंगे दस हजार सैनिक