अर्द्धनारीश्वर बनी भारत की ट्रांसजेंडर, विश्व मंच पर किया हिन्दुओं को गौरवान्वित

जहां एक ओर अपने ही देश में हिंदू देवी-देवताओं को अपमान के तौर पर दिखाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर विश्व मंच पर नमिता ने कुछ ऐसा किया जिसमें सभी भारतीयों का दिल जीत लिया। कुछ दिनों पहले एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए देवी काली को धूम्रपान करते हुए बताया गया था जिसको लेकर लोगों द्वारा बहुत निंदा की गई थी। मगर हाल ही में  सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो Miss International Queen ब्यूटी कॉन्टेस्ट का है। वीडियो में देखा जा सकता है। मिस इंटरनेशनल क्वीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट मैं भारतीय प्रतियोगी नमिता मारिमुथु अर्धनारीश्वर अवतार में दिखाई दे रही है, लोगो द्वारा इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है।

वही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिस इंटरनेशनल क्वीन ब्यूटी कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस बार इस आयोजन में एक भारतीय प्रतियोगी के द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर जमकर प्रशंसा हो रही है। आपको बता दें मिस इंटरनेशनल क्वीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में भारतीय मूल की एक प्रतियोगी नमीता मारिमुथु ब्यूटी कॉन्टेस्ट 2022 में अर्धनारीश्वर के अवतार में नजर आई। तत्पश्चात, भारतीय लोगों द्वारा यह वीडियो जमकर पसंद किया जा रहा है।

मिस इंटरनेशनल क्वीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट की भारतीय प्रतियोगी नमिता मारिमुथु द्वारा अर्धनारीश्वर अवतार सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। लोगों द्वारा विश्व मंच पर है हिंदू धर्म को रिप्रजेंट करने के लिए नमिता की बहुत प्रशंसा की जा रही है। आपको बता दें अर्धनारीश्वर अवतार में महिला और पुरुषों को समान माना जाता है। बता दे कि नमिता मारिमुथु एक ट्रांसजेंडर है और मिस इंटरनेशनल क्वीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट में ट्रांसजेंडर महिलाएं ही हिस्सा ले सकती है। मिस इंटरनेशनल ब्यूटी कांटेस्ट का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया छाया हुआ है।

25 हफ़्तों की गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता करवा सकेगी गर्भपात, दिल्ली HC ने दी अनुमति

कांवड़ यात्रा के चलते यूपी के 11 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

मुफ्त का राशन कितना लेते हो और क्यों ? योगी सरकार के सर्वे में देना होगा जवाब 

Related News