आज जरूर करें माँ ब्रह्मचारिणी की यह आरती

इन दिनों चित्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है और इस पर्व के दौरान माँ दुर्गा का पूजन किया जाता है। कहते हैं माँ दुर्गा के नौ रूपों का पूजन नौ दिनों तक किया जाता है। ऐसे में आज नवरात्रि का दूसरा दिन है और आज माँ ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाता है। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं माँ ब्रह्मचारिणी की आरती, जिसका पाठ आज आपको जरूर करना चाहिए।

माँ ब्रह्मचारिणी की आरती-

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता। जय चतुरानन प्रिय सुख दाता। ब्रह्मा जी के मन भाती हो। ज्ञान सभी को सिखलाती हो। ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा। जिसको जपे सकल संसारा। जय गायत्री वेद की माता। जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता। कमी कोई रहने न पाए। कोई भी दुख सहने न पाए। उसकी विरति रहे ठिकाने। जो ​तेरी महिमा को जाने। रुद्राक्ष की माला ले कर। जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर। आलस छोड़ करे गुणगाना। मां तुम उसको सुख पहुंचाना। ब्रह्माचारिणी तेरो नाम। पूर्ण करो सब मेरे काम। भक्त तेरे चरणों का पुजारी। रखना लाज मेरी महतारी।

नवरात्र में 'अम्बे तू है जगदम्बे काली' आरती से करें माँ को खुश

व्रत के दौरान क्या खाएं-क्या नहीं, नियम, फायदे-नुकसान सब जानिए यहाँ

आज से करें मां दुर्गा के इन बीज मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना

Related News