10 साल तक रिमोट से चली मनमोहन सरकार: उमा

आगरा: आगरा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार को आई केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि 10 साल तक मनमोहन सिंह की सरकार को रिमोट कंट्रोल से चलाया गया। पहली बार कोई मजबूत प्रधानमंत्री आया है।

कलाल खेरिया क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन पर चुटकी ली। कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार को 10 साल तक रिमोट से चलाया गया। 10 साल के सारे घोटालों से मनमोहन सरकार मुकर गई।

आज पहला प्रधानमन्त्री है जो 56 इंच का सीना रखता है। सपा-कांग्रेस गठबंधन के बहुत कमजोर बताते हुए कहा कि यह जनता के एक घूंसे से टूट जाएगा। उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी का भारत की आजादी में कोई योगदान नहीं है।

कांग्रेस को कभी सत्ता में नहीं आने देना।बुलंदशहर गैंगरेप का मुद्दा उठाते हुए उमा भारती ने कहा कि डिम्पल यादव पति के लिए वोट मांग रही है, वे तब कहां थी जब बुलंदशहर में मां बेटी की इज्जत लूटी गई। उनका दर्द पूछने क्यों नहीं गईं।

उन्होंने कहा कि बलात्कारियों की चमड़ी उधेड़कर उनमें नमक भर देना चाहिए। मानव अधिकार मानव का होता है दानव का नहीं।

और पढ़े-

भूजल बोर्ड में काम नहीं होने से भड़की उमा

रायबरेली में रैली को संबोधित करेंगी सोनिया

पीएम मोदी के बयान पर मनमोहन सिंह 'मौन'

Related News