गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर मनमोहन ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्लीः देश की खास्ताहाल अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार इन दिनों विपक्ष के निशाने पर है। केंद्र सरकार पर ताजा निशाना पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने साधा मनमोहन खूद एक अर्थशास्त्री भी रहे हैं। उन्होंने अर्थव्यवस्था के इस हाल के लिए मोदी सरकार के नीतियों को कसूरवार ठहराया है। पूर्व पीएम ने कहा कि,हमारी अर्थव्यवस्था व्यक्ति द्वारा की गई गलतियों से नहीं उबर पाई है, जिसने नोटबंदी और जीएसटी को जल्दबाजी में लागू किया। यह विशेष रूप से चिंताजनक है कि विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि 0.6% पर आ गई।

मनमोहन सिंह ने कहा है कि,देश की अर्थव्यवस्था आज बेहद चिंताजनक है। पिछले तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 5 फीसद रही है। पूर्व पीएम ने कहा कि भारत में बहुत तेज गति से बढ़ने की क्षमता है लेकिन मोदी सरकार की ओर से की गई गलतियां आज की मंदी की वजह है। शुक्रवार को तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े जारी किए गए थे।

जिसमें बताया गया कि पहली तिमाही में GDP ग्रोथ घटकर 5 फीसद के स्‍तर पर आ गई। यह 6 साल की सबसे सुस्‍त ग्रोथ रेट है। वित्त वर्ष 2019 की अंतिम तिमाही में यह 5.8 फीसद थी। खपत में आई भारी गिरावट की वजह से GDP के आंकड़ों में इतनी भारी गिरावट देखने को मिली। भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुमान लगाया था कि वित्‍त वर्ष 2019-20 में भारत की GDP ग्रोथ 6.7 फीसद रहेगी। मंदी से निपटना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। 

अब किचन पर भी पड़ा महंगाई का असर, LPG गैस सिलेंडरों की कीमतें बढ़ीं

दिल्ली NCR में महंगी हुई CNG, जानिए अब क्या हो गए दाम

सरकार के इस दिग्गज अर्थशास्त्री ने देश के विकास दर में बढ़त का जताया अनुमान

Related News