TMC ज्वाइन करते ही यशवंत सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ममता ने दिया ये अहम पद

कोलकाता: हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता और केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थामा है, लेकिन पार्टी में भर्ती होते ही ममता बनर्जी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी ने यशवंत सिन्हा को उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के पद पर नियुक्त कर लिया है। बता दें कि कोलकाता में TMC कार्यालय में यशवंत सिन्हा ने पार्टी की सदस्यता ली थी।

बता दें कि यशवंत सिन्हा वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री और विदेश मंत्री का पद संभाल चुके हैं। सदस्यता लेते वक़्त यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी के वक़्त भाजपा सर्वसम्मति में विश्वास रखती थी लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में यकीन करती है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि आज शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बीजद ने भारतीय जनता पार्टी से किनारा कर दी है।यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी और अमित शाह पर इल्जाम लगाते हुए कहा था कि ये चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इतना ही नहीं यशवंत सिन्हा ने यह तक कह दिया था कि आज के वक़्त में न्यायपालिका समेत कई लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो गई हैं।

दुनियाभर में और भी तेजी से बढ़ रहा कोरोना का खौफ, चौथे नंबर पर पंहुचा भारत

सांख्यिकी प्रमुख ने कहा- ' इसमें कोई शक नहीं ' की फिर हो सकती है कोरोना की वापसी

अमेरिका लुइसियाना के गवर्नर ने कोरोना से मरने वालों को किया याद

Related News