महिला लोधी ने किया भारत का विरोध

संयुक्त राष्ट्र : भारत यदि पाकिस्तान के बलूचिस्तान के मसले को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रखता है तो फिर यह पाकिस्तान के मामलों में दखल होगा। इतना ही नहीं यह बलूचिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय नियमों का न मानना होगा। दरअसल यह बात पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह कहा गया है भारत पाकिस्तान के अंदरूनी मसलों पर दखल न दे।

इतना ही नहीं इस मामले में यूएन में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलिहा लोधी ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का विरोध किया है। इस मामले में मलीहा लोधी ने ट्विट भी किया। अपने ट्विट में उन्होंने लिखा कि भारतीय विदेश मंत्री का भाषण झूठ और निराधार है। यह सबसे बड़ा झूठ है। कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है।

कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विवाद का एक मसला है। इतना ही नहीं संयुक्त राष्ट्र के एजेंडे में कश्मीर मसला वर्षों से शामिल है। भारत ने बलूचिस्तान का मामला सामने रखकर अंतर्राष्ट्रीय नियम का उल्लंघन किया है।

समझौता एक्सप्रेस में 4 भारतीय महिलाओं को चढ़ने से रोका

विरोधी भी हुए सुषमा के भाषण के कायल, PM...

राहील शरीफ ने लगाया भारत पर आरोप

Related News