बिहार में हुआ बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है यहाँ एक भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। दरअसल, पटना में मेट्रो के काम में लगे एक JCB से ऑटो की टक्कर हो गई जिसके पश्चात् ऑटो के परखच्चे उड़ गए तथा उसमें सवार लोगों की जान चली गई।

यह घटना पटना के कंकड़बाग थाना इलाके में हुई है। मृतक लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे सम्मिलित हैं। इस दुर्घटना के बाद आसपास कोहराम मच गया। कहा जा रहा है कि अधिकतर मृतक एक ही परिवार के हैं। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा दुर्घटना में चोटिल एक शख्स को चिकित्सालय पहुंचाया। अब पटना पुलिस इस बात की तहकीकात में जुटी हुई है कि आखिर ये दुर्घटना कैसे हुई।

वही दूसरी तरफ हाल ही में झारखंड से एक दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है जिसमे दो आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि झारखंड के धनबाद जिले में मिट्टी खोदते वक़्त मिट्टी का ढेर धंसने से दो आदिवासी महिलाओं की मौत हो गई। यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर वेलवाबेरा में हुई। मृतक लोगों की पहचान पेटिसन देवी (30) और शांति देवी (25) के रूप में की गई है। मनियाडीह थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि घटना सोमवार शाम लगभग 5 बजे हुई। 

मां ने अपने ही दुधमुहे बच्चे को दी दर्दनाक मौत, चौंकाने वाली है वजह

मस्जिद के सामने से निकल रहे डॉ. आम्बेडकर के जुलूस पर हुआ पथराव, पुलिस ने इसाक-कल्लू-कौसर सहित 7 को किया गिरफ्तार

वर्दी को अकड़ दिखाने वाले गुंडे की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, भरे बाजार में निकाला जुलूस

 

 

Related News