Video: CM अखिलेश के गांव में दबंगों ने सरेआम महिला को बुरी तरह पीटा

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव सैफई से कुछ ही दूरी पर स्थित मैनपुरी में एक महिला के साथ छेड़छाड़ हो गई जब महिला ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे पीट दिया। महिला को गंभीर चोट पहुंची है। उत्तरप्रदेश में चुनाव से पहले इसे एक बड़ी घटना माना जा रहा है। लोग तमाशबीन बने हुए रहे। मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में अरविंद तिवारी पत्नी वंदना के साथ रहते हैं।

दोपहर में उन्होंने एक दुकान का पता पूछा। इसी दौरान क्षेत्र में रहने वाले आनंद यादव ने महिला से विवाद कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामले में पुलिस आ गई। पुलिस के पहुंचते ही दोनों वहां से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तिवारी दंपति बाजार गए थे। इसी दौरान वहां पर आनंद यादव पहुंचा और उसने पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी। उसने वंदना के साथ काफी गलत हरकत की।

उसने वंदना को बाहों में खींचने का प्रयास किया और उसका दुपट्टा भी खींचा। जब वे पत्नी को बचाने लगे तो उन्हें ही पीट दिया गया। दूसरी ओर विरोध करने पर वंदना को डंडे से पीट दिया गया और व घायल हो गई। यह घटना देखकर उनकी बेटी रोने लगी लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे। मामले में पुलिस ने आनंद यादव और 2 अज्ञात लोगों पर प्रकरण दर्ज किया।

अब इस मामले में दबंग व दलित की राजनीति हो रही है और सपा प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि यह समाज के लिए निंदनीय है। दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

खेल मंत्री ने नरेंद्र मोदी को बताया सुपर मैन

आचार सहिंता के पहले अखिलेश के ताबड़तोड़ उद्घाटन

 

 

 

 

Related News