महात्मा गांधी पुण्यतिथि: जरूर पढ़े बापू के यह अनमोल विचार

महात्मा गांधी को लोग प्यार से बापू कहते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं महात्मा गांधी के वह अनमोल विचार, जिन्हे आप सभी को पढ़ना चाहिए और जानना चाहिए।

* खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। * आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है; यदि सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।

* खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो। * पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे। * जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि * भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली हैं।

* व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता हैं। * एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं। * मैं किसी को भी अपने गंदे पाँव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।

* आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी। * शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है। * थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर हैं।

* विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता हैं।

* भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।

* ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों। * मौन सबसे सशक्त भाषण है। धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।

दुनिया के सबसे भ्रष्ट मुल्क़ों की सूची जारी, भारत की स्थिति चिंताजनक'

अयोध्या वाली मस्जिद में नमाज़ पढ़ना हराम...' उलेमा बोले- मुफ़्ती बनने की कोशिश न करें ओवैसी

शहीद दिवस: जब पैर छूकर मार दी थी महात्मा गाँधी को गोली

Related News