जानिए महात्‍मा गांधी के बारे में 10 रोचक तथ्य

देश की स्वतंत्रता के प्रमुख योद्धा महात्‍मा गांधी को कौन नहीं जानता। मगर कुछ ऐसी जानकारी भी है जो शायद आप न जानते हों, आइए जानते महात्‍मा गांधी के बारे में कुछ ऐसे ही रोचत तथ्य। 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर गुजरात में जन्‍में महात्‍मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्‍हें भारत का राष्ट्रपिता भी बोला जाता है। गांधी जी के पिता का नाम करमचंद गांधी था जो कि राजकोट के दीवान थे तथा इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। गांधी ने आजादी के लिए सत्य एवं अहिंसा का मार्ग चुना था। 30 जनवरी को गांधी जी का नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर क़त्ल कर दिया था। इसलिए प्रत्येक वर्ष भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है।

महात्मा गांधी के बारे में 10 रोचक बातें:-

1- महात्मा गांधी जी की मातृ-भाषा गुजराती थी। 2- गांधी जी ने अल्फ्रेड हाई स्कूल, राजकोट से अध्ययन किया था। 3- गांधी जी का जन्मदिन 2 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय अंहिसा दिवस के तौर पर दुनियाभर में मनाया जाता है। 4- वह अपने माता-पिता के सबसे छोटी संतान थे उनके दो भाई तथा एक बहन थी। 5- गांधी जी के पिता धार्मिक तौर पर हिंदू और जाति से मोध बनिया थे। 6- माधव देसाई, गांधी जी के व्यक्तिगत सचिव थे। 7- गांधी जी का क़त्ल बिरला भवन के बगीचे में हुआ था। 8- गांधी जी तथा लोकप्रिय लेखक लियो टोलस्टोय के बीच निरंतर पत्र व्यवहार होता था। 9- गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह संघर्ष के चलते, जोहांसबर्ग से 21 मील दूर एक 1100 एकड़ की छोटी सी कालोनी, टॉलस्टॉय फार्म स्थापित की थी। 10- गांधी जी का जन्म शुक्रवार को हुआ था, भारत को आजादी शुक्रवार को ही प्राप्त हुई थी और गांधी जी का क़त्ल भी शुक्रवार को ही हुआ था।

2 दिन में तीसरे दिग्गज ने किया हॉकी से संन्यास का ऐलान

TATA नहीं है Air India का नया मालिक, भारत सरकार ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया गलत

विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने छोड़ा IPL, पंजाब किंग्स को अधर में छोड़कर लौटेंगे स्वदेश

Related News