महाशिवरात्रि पर करें चमत्कारिक शिव मन्त्रों का जाप, जानिए चार पहर की पूजा का समय

हर साल मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि इस साल 1 मार्च को मनाई जाने वाली है। आप सभी को बता दें कि यह पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। ऐसे में कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की उपासना और व्रत करते हैं, तो उन्हें मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। जी हाँ और महाशिवरात्रि पर शिवजी के अभिषेक के साथ ही कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से भी शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपको उन्ही मन्त्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

चमत्कारिक शिव मंत्र 1. ॐ शिवाय नम: 2. ॐ सर्वात्मने नम: 3. ॐ त्रिनेत्राय नम: 4. ॐ हराय नम: 5. ॐ इन्द्रमुखाय नम: 6. ॐ श्रीकंठाय नम: 7. ॐ वामदेवाय नम: 8. ॐ तत्पुरुषाय नम: 9. ॐ ईशानाय नम: 10. ॐ अनंतधर्माय नम: 11. ॐ ज्ञानभूताय नम: 12. ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम: 13. ॐ प्रधानाय नम: 14. ॐ व्योमात्मने नम: 15. ॐ महाकालाय नम: 16. शिव गायत्री मंत्र : ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।। 17. ॐ ह्रीं नमः शिवाय ह्रीं ॐ। 18. ॐ नमः शिवाय 19. ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय ह्रीं ऐं ऊं। 20. ॐ आशुतोषाय नमः

 

महाशिवरात्रि चार पहर की पूजा का समय:- 1:  पहले पहर की पूजा- 1 मार्च, 2022 शाम 6:21 मिनट से रात्रि 9:27 मिनट तक।  2: दूसरे पहर की पूजा- 1 मार्च रात्रि 9:27 मिनट से 12: 33 मिनट तक।  3: तीसरे पहर की पूजा- 1 मार्च रात्रि 12:33 मिनट से सुबह 3 :39 मिनट तक।  4: चौथे प्रहर की पूजा- 2 मार्च सुबह 3:39 मिनट से 6:45 मिनट तक।  व्रत पारण का शुभ समय- 2 मार्च, 2022 दिन बुधवार को 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

ये वाला रुद्राक्ष पहनते ही होने लगती है धन की बरसात, मिलता है हर सुख

आखिर क्यों भगवान शिव के वाहन नंदी के कान में बोली जाती है मनोकामना

बहुत ही चमत्‍कारी है 'महादेव' का ये मंदिर, मां गंगा खुद करती जलाभिषेक, जानिए इसका इतिहास

Related News