महाराष्ट्र में महाबाढ़ लेकर आया मानसून, अभी भी जारी है अलर्ट

मुंबई: महाराष्ट्र में पानी ने हाहाकार मचाया हुआ है। यहाँ के कई इलाकों में हो रही बरसात ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अब कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और कई जिले पानी-पानी हो गए हैं। केवल यही नहीं बल्कि हालात अब भी खराब ही बने हुए हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए कोंकण कोस्ट के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जी दरअसल महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर समेत आसपास के इलाकों में बारिश के कारण स्थिति काबू से बाहर है।

आपको बता दें कि पालघर में बारिश के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीँ पालघर-ठाणे में लगातार हुई बरसात से ट्रांसपोर्ट पूरी तरह अस्त-वस्त हो चुका है। वहीँ दूसरी तरफ महाराष्ट्र के कलई गांव में लैंडस्लाइड होने के कारण कई लोगों के फंसने की खबर है। यहाँ हर जगह पानी होने के कारण स्थानीय प्रशासन को पहुंचने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। वहीँ महाड में फंसे लोगों को निकालने के लिए आर्मी तक की मदद लेनी पड़ी। इसके अलावा बात करें रायगढ़ की तो यहाँ अलग-अलग 4 जगह लैंडस्लाइड होने से कई लोग फंस गए हैं, 15 लोगों को निकाला गया है और 30 अभी भी फंसे हुए हैं।

महाराष्ट्र में बारिश के कारण हालात बहुत बिगड़ गए हैं। यहाँ कोकंण रेल रूट पर सर्विस ठप ठोने के कारण करीब 6 हज़ार यात्री फंस गए हैं। वहीँ रत्नागिरी जिले में बारिश के कारण रेल सर्विस बंद हो गई थी, इसी वजह से ये यात्री यहां पर ही फंस गए। बताया जा रहा है अलग-अलग इलाकों में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए एजेंसियां जुट गई हैं। वहीँ एनडीआरएफ की कई टीमों को यहां पर तैनात किया गया है, जो रेस्क्यू में जुटी हैं।

1 अगस्त से ये बैंक करने जा रहा है अपने नियमों में भारी बदलाव, सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा असर

पंजाब रोडवेज की बस से टकराई सिद्धू की ताजपोशी में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस, 5 की मौत

हिमाचल प्रदेश सरकार 2 अगुसुत से फिर शुरू कर सकती है स्कूल

Related News