अगले 48 घंटे में महाराष्ट्र को मिल जाएगा 'नया राजा', 12 बागी बनेंगे मंत्री!

मुंबई: महाराष्ट्र में अब नई सरकार कब एवं कैसे बनेगी यह प्रश्न सबके सामने है। खबरों के अनुसार, 48 घंटे में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है। इस दौड़ में देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। इससे पूर्व कल फ्लोर टेस्ट पर सर्वोच्च न्यायालय में हार के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उन्होंने विधान परिषद की सीट भी छोड़ दी। साथ ही एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोई हमसे शिवसेना नहीं छीन सकता। बता दें कि महाराष्ट्र के बागी MLA फिलहाल गोवा में हैं।

वह मुंबई से भारतीय जनता पार्टी MLA प्रसाद लाड को जान से मारने की धमकी मिल रही है। लाड ने जोइंट सीपी क्राइम को चिट्ठी लिखकर इसके बारे में खबर दी है। वही महाराष्ट्र में नई सरकार का स्वरूप कैसा होगा इसकी थोड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, अगले 48 घंटों में केवल मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर शिंदे गुट के विधायक और निर्दलीय विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

प्राप्त खबर के अनुसार, शिवसेना के 12 बागी विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। 3 निर्दलीय और प्रहार जैसे छोटे दलों को बाद में भाजपा या शिंदे गुट के कोटे से मंत्री बनाया जाएगा। महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में यह दिखाने का प्रयास हुआ है कि सरकार पर पीछे से हमला किया गया। इसके साथ राउत ने लिखा कि ऐसा सच में हुआ। महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के गिरने के बाद बागी MLA गोवा छोड़ सकते हैं। उनके आज मुंबई की उड़ान पकड़ने के आसार हैं। इस बीच एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि हम बागी नहीं असली शिवसेना हैं।

उद्धव के इस्तीफे के बाद सरकार बनाने में जुटी भाजपा, गोवा पहुंचे शिंदे गुट के विधायक

6 अगस्त को देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, 10 को ख़त्म हो रहा वेंकैया नायडू का कार्यकाल

बिहार में बड़ा उलटफेर! RJD बनी सबसे बड़ी पार्टी

Related News