महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में 62194 पॉजिटिव, 853 लोगों की मौत

मुंबई: महाराष्ट्र में दिन पर दिन कोरोना विस्फोट हो रहा है। यहाँ कोरोना के सबसे अधिक मामले मिल रहे हैं। अब हाल ही में मिली जानकारी के तहत बीते 24 घंटे में 62194 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 853 लोगों की मौत हुई है। वहीँ राज्य में रिकवरी रेट 85.54% है। इसी के साथ अगर सबसे खराब हालात कहीं के हैं तो वह मुंबई के हैं। यहाँ तो एक दिन में 3056 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 69 लोगों ने जान गंवाई है। वहीँ यहाँ से राहत की बात ये है कि मुंबई में रिकवरी रेट 90 फीसदी है।

बीते बुधवार को राज्य में कोरोना के 48,80,542 केस आए, जबकि 920 लोगों की मौत हुई थी। इस कोरोना संकट के बीच बीते बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि ''नए मामलों में गिरावट को देखते आत्मसंतुष्ट नहीं हो जाना चाहिए, महाराष्ट्र कोरोना वायरस की तीसरी लहर की तैयारी कर रहा है। तीसरी लहर को देखते हुए 3000 मेट्रिक टन ऑक्सीजन महाराष्ट्र में बने इसके लिए हमारी तैयारी है।'' इसी के साथ आप सभी जानते ही होंगे इस समय महाराष्ट्र कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। ऐसे में इस संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई की तारीफ की है और ऑक्सीजन सप्लाई से निपटने के तरीके को अच्छा बताया है।

वहीँ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जब 30 अप्रैल को राज्य को संबोधित किया था, तब उन्होंने अपने विरोधियों पर तंज कसा था। उस समय उन्होंने कहा था कि ''जब हमने लॉकडाउन का फैसला किया, तब लोग हमपर निशाना साध रहे थे लेकिन अब कई राज्य हमारे रास्ते पर ही चल रहे हैं।'' आपको हम यह भी बता दें कि देश में आज यानी गुरुवार को कोरोना के कुल 4.12 लाख केस दर्ज किए गए, जबकि करीब 4 हजार मौतें दर्ज की गई हैं। इस समय भारत में एक्टिव केस की संख्या भी तीस लाख से ऊपर बनी हुई है।

एक हफ्ते में दूसरी बार डोली असम की धरती, मोरीगांव में महसूस किए गए भूकंप के झटके

गौतम अडानी की इस कंपनी को हुआ भारी लाभ, मार्च तिमाही में कमाया 13।13 करोड़ रुपये का मुनाफा

कोरोना संक्रमित हुआ शो इमली का यह अभिनेता

Related News