महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

मुंबईः महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीख का ऐलान हो चुका है। चुनाव में अब तीन हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में पार्टियां अपने उम्मीदवारों के घोषणा में लगी हुई हैं। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की यह तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में 20 कैंडिडेट का नाम शामिल है। कांग्रेस ने पहली सूची में 51 और दूसरी में 52 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। इस तरह से पार्टी अब तक 123 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 21 अक्टूबर को होगा और परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे।

कांग्रेस और राकांपा गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। मालूम हो कि कांग्रेस ने अपनी पहली और दूसरी सूची में दो पूर्व मुख्मंत्रियों को टिकट दिया था। कांग्रेस ने पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण को भोकर से, जबकि दूसरी सूची में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को कराड दक्षिण से टिकट दिया था।

नामांकन भरने की आखिरी तारीख चार अक्टूबर है और नामांकन वापस लेने की तारीख सात अक्टूबर है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है। कांग्रेस और एनसीपी इससे पहले 15 सालों तक सत्ता में रह चुकी है। 2014 के मोदी लहर में बीजेपी नेे इस गठबंधन को सत्ता से बाहर कर राज्य में सरकार बनाई थी।

गांधी जयंती 2019 : बीजेपी का दावा, गांधी के सपने को पूरा कर रहे हैं पीएम मोदी

गांधी जयंतीः विशेष सत्र में विपक्ष के गैरहाजिर रहने पर सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना, बताया, बापू का अपमान

चिन्मयानंद प्रकरण को लेकर प्रियंका का भाजपा पर बड़ा हमला, दी यह चुनौता

Related News