आज MP में पड़ सकते हैं ओले, शाम तक और शुष्क होगा मौसम

भोपाल: बीते 6 दिन से मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखाई दे रहा है। अब देखते ही देखते मौसम में कुछ तब्दीली भी नजर आने लगी है। हाल ही में मौसम विज्ञानियों ने कहा कि, 'अब सीजन में पहली बार ठंड के तेवर काफी तीखे होने के आसार हैं।' जी हाँ, इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इसका असर भी नजर आने लगा है। बीते बुधवार रात को पारा 3 डिग्री तक लुढ़का।

वैसे अब दिन में ठंड से राहत मिल सकती है, क्योंकि दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया जा रहा है। वहीँ बीते बुधवार से रात का तापमान 10।6 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। इस समय अरब सागर, मध्यप्रदेश और राजस्थान पर बने सिस्टम कमजोर होते दिखाई दे रहे हैं। हवाओं का रुख भी उत्तरी होता नजर आ रहा है। आज यानी शुक्रवार से प्रदेश के कई स्थानों पर शीतलहर चलने की प्रबल संभावना बन चुकी है। आज कहीं-कहीं ओले पड़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

आज सुबह के समय राजधानी सहित कई शहरों में कोहरा छाया रहा है और शाम को भी कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान रीवा, शहडोल के संभाग के जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, वहीं शेष संभागों का मौसम शुष्क रहा। इसी के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज किया जा चुका है। मौसम विभाग की माने तो शाम तक ठंड अधिक बढ़ सकती है और मौसम अधिक शुष्क हो सकता है।

MP: बिजली को लेकर सरकार ने दिया जनता को बड़ा झटका

ममता सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता, लगाया गंभीर आरोप

9 साल की बच्ची ने क्रिसमस के लिए बनाई विशलिस्ट, माँगा पांडा-पेंगविन और सांप

Related News