LPG सिलेंडर के नए दामों में लगेगी आग, ये है वजह

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच कल यानी 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे। आप सभी को बता दें कि 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा। ऐसे में अलबत्ता इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। वहीं इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला।

आप सभी को बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर नॉन-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कई महीने से राहत है। वहीं दूसरी तरफ कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल पार होने के बावजूद छह अक्टूर 2021 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस वजह से यह आशंका जताई जा रही है कि चुनाव बाद यानी 7 मार्च के बाद कभी भी गैस के दाम 100 से 200 रुपये प्रति सिलेंडर से अधिक बढ़ सकते हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। वहीं दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था।

बीते नवंबर में यह 2000 का हुआ और दिसंबर में 2101 रुपये का हो गया। इसी के साथ बीते जनवरी के महीने में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया। वहीं कहा जा रहा है अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो अभी दिल्ली- मुंबई में करीब 900 रुपये, कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में 916 रुपये में मिल रहा है। इसमें 14.2 किलो गैस होती है।

खाने के बाद फूल जाता है पेट तो अपनाए यह घरेलू नुस्खे

पेट दर्द से परेशान महिला समझ रही थी गैस की परेशानी, सच जानने के बाद उड़ गए होश

कंगना के शो 'लॉकअप' में जेलर या कैदी बनेगी रवीना टंडन, जानिए क्या है सच्चाई

 

Related News