सगाई होते ही लग गया लॉकडाउन, 3 साल तक बनाए शारीरिक संबंध और फिर जो किया वो कर देगा हैरान

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ तोरवा पुलिस ने मंगेतर से बलात्कार करने वाले रेलकर्मी को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि जिस युवती से उसकी सगाई हुई थी, उसके साथ अपराधी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। अब अपराधी ने दूसरी लड़की से रिश्ता तय कर लिया है। 

मामले में तोरवा थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू के अनुसार, तोरवा क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय लड़की प्राइवेट जॉब करती है। 3 साल पहले तखतपुर क्षेत्र के रहने वाले राकेश यादव के साथ सामाजिक रीति रिवाज से उनकी शादी तय हुई थी। राकेश रेलवे में पोर्टर है। दोनों के घर वालों ने ही उनकी सगाई कराई थी। सगाई तय होने के पश्चात कोरोना की वजह से लॉकडाउन लग गया था। इसके कारण उनकी शादी टल गई। दोनों के परिवार वालों के बीच कोरोना के बाद शादी करने की सहमति बन गई। सगाई तय होने के पश्चात् लड़का-लड़की आपस में बातचीत करने लगे तथा मिलना-जुलना शुरू हो गया। इस के चलते लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

वही इसके चलते लड़की गर्भवती हो गई। फिर राकेश ने शादी के बाद बच्चा होने की बात कहते हुए उसका गर्भपात करा दिया। अचानक लड़की को पता चला कि उसके मंगेतर की दूसरी जगह रिश्ता तय हो गया है, तब उसने राकेश से बातचीत की। लेकिन, उसने शादी करने से मना कर दिया तथा बोला कि अब वह उससे शादी नहीं करना चाहता है। इसके बाद लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अपराधी राकेश यादव को अकलतरा से गिरफ्तार किया है। वही पुलिस द्वारा मामले की जाँच जारी है।

दोस्त संग था पत्नी का अवैध संबंध, पता चलते ही पति ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

जेल से रिहा हुए चंदा और दीपक कोचर, इस आरोप में हुए थे गिरफ्तार

'जिस पॉवर प्रोजेक्ट पर उठ रही उंगलियां, उस पर...', जोशीमठ जा रहीं उमा भारती का आया बड़ा बयान

Related News