Uttarakhand : सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी किराने की दुकान

लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए सरकार शुक्रवार से समय बढ़ा रही है। इसके साथ ही आज जनता सुबह सात बजे से एक बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए घर से निकल सकते हैं परन्तु चार पहिया निजी वाहनों (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही दुपहिया वाहनों पर भी केवल एक व्यक्ति (राइडर) ही निकल सकता है। यह प्रयोग सरकार केवल शुक्रवार के लिए कर रही है। यदि व्यवस्था ठीक रही तो आगे भी इसे जारी रखा जा सकता है ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में लॉकडाउन से पैदा हुए हालात को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम उच्च अधिकारियों की बैठक हुई। वहीं इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कई अहम निर्णय लिए।इसके साथ ही  लॉकडाउन के दौरान जनता को आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए सुबह सात बजे से दस बजे तक के समय को एक बजे तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही  इस दौरान चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है परन्तु आवश्यक सेवाओं में लगे चार पहिया वाहन चल सकेंगे। वहीं बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव नितेश झा, अमित नेगी और सुशील कुमार मौजूद रहे।

नई व्यवस्था में यह हैं प्रावधान - सब्जी की ठेलियां इस दौरान मोहल्लों में जा सकेंगी - दूध की सप्लाई दिनभर रहेगी सुचारु - चार पहिया निजी वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध - फूड प्रोसेसिंग से संबंधित फैक्टरियां चलती रहेंगी - छोटी आटा चक्कियों को भी खोलने की दी अनुमति - थोक राशन सप्लाई दिनभर की जा सकेगी

आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए तय व्यवस्था में यह सामने आ रहा था कि कम समय के चलते बाजार में ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। वहीं इससे सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में पुलिस को समस्या आ रही थी। हमने एक दिन के लिए समय को तीन घंटे के लिए बढ़ाया है। इसके साथ कुछ शर्तें लगाई हैं। यदि  इसका सही से अनुपालन हुआ तो इसे जारी रखा जाएगा।

42 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, अब इस स्थान पर बिताएंगे जिंदगी

दुनियाभर में कोरोना से 21 हज़ार लोगों की मौत, यहाँ देखें हर देश का हाल

लॉकडाउन के दौरान डॉक्टरों और पत्रकारों से हुए दुर्व्यवहार पर गरजे प्रकाश जावड़ेकर

Related News