जल्द ही इस मशहूर अभिनेता के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजती हुई सुनाई देने वाली है। जी हां,ध्रुव सरजा की पत्नी प्रेरणा मां बनने वाली हैं। ध्रुव सरजा ने एक प्यारा सा वीडियो साझा कर इस गुडन्यूज को फैंस के साथ साझा किया। शादी के उपरांत पहले बच्चे के स्वागत के लिए कपल बहुत एक्साइटिड है। वीडियो की बात करें तो इसमें ध्रुव सरजा और उनकी पत्नी बच्चों के कपड़ों और सोनोग्राफी भी दिखाते हुए दिखाई दे रहे है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो  प्रेरणा ऑफ शोल्डर गाउन में स्टनिंग लग रही है। वह इस ड्रेस में बड़े ही काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

वीडियो को साझा कर कपल ने लिखा-'हम जीवन के एक नए चरण में स्थान बना रहे है एक दिव्य। जल्द ही आने वाले छोटे को आशीर्वाद दें। जय हनुमान।' कपल इसी महीने बच्चे का स्वागत करने वाला है। 

कपल ने जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस खबर को साझा की। उनके  करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य उन्हें बधाई देने लग गए। दिवंगत चिंरजीवी सरजा की पत्नी और ध्रुव सरजा की भाभी मेघना राज ने कपल का बधाई देते हुए लिखा-'सबसे खूबसूरत खबर! भगवान आप लोगों को आशीर्वाद दे !! छोटे को प्यार।' ध्रुव सरजा और प्रेरणा ने 9 दिसंबर, 2018 को सगाई रचा ली। जिसके उपरांत नवंबर 2019 में कपल ने शादी रचाई थी। 

 अपकमिंग मूवी स्वतंत्र वीर सावरकर' के लिए रणदीप हुड्डा ने बढाया वजन

अपनी फेवरेट सिटी के लिए निकली हुई नेहा कक्कड़

इस फिल्म में 3 अलग अलग लुक में दिखाई देंगे ऋतिक रोशन

Related News