दिल्ली में अगले दो दिनों में हो सकती है हलकी बारिश

नई दिल्ली: इन दिनों मौसम में फेरबदल देखने के लिए मिल रही है। कहा जा रहा है राजधानी दिल्ली और इसके पड़ोसी शहरों में अगले दो दिन 11 और 12 दिसंबर को हल्की बारिश होने के आसार हैं। जी हाँ, हाल ही में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। आज यानी गुरुवार को अधिकारी ने बताया है कि, 'जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ताजा बर्फबारी हुई।'

जी दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने हाल ही में कहा कि, 'पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान सोमवार तक गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शहर में आज यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10।9 डिग्री सेल्सियस दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।'

वैसे हम आपको यह भी बता दें कि आज यानी गुरूवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दायर हुई है। वैसे अगले दो दिन में हल्की बारिश और हवा की गति तेज रहने के पूर्वानुमान के बाद इसमें सुधार की संभावना जताई जा रही है। आपको हम यह भी बता दें कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे तक 304 रहा। बीते बुधवार को 24 घंटे का औसत सूचकांक 358 दर्ज किया गया।

बिग बॉस 14 में अपने पति को लाएंगी राखी सावंत, कहा - 'मैं अपने पति को सबसे मिलवाने...'

मुकेश अंबानी बने दादा, घर में छाया ख़ुशी का माहौल

कंगना रनौत ने किया बड़ा एलान, ट्वीट कर बोली- 'मां दुर्गा ने मुझे चुना है'

Related News