पैप्स पर भड़के तैमूर तो फूफा बोले- 'बच्चे के रिएक्शन को ब्लेम नहीं किया जाना चाहिए'

करीना कपूर खान और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान को आए दिन सुर्ख़ियों में देखा जाता है। कभी वह अपनी तस्वीरों के चलते तो कभी अपने वीडियो के चलते चर्चाओं में बने रहते हैं। आपने देखा होगा उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती हैं। जी हाँ और तैमूर (Taimur Ali Khan ) एक ऐसा स्टार किड है जिसे पैदा होते ही मीडिया की काफी अटैंशन मिली है। अभी कुछ वक्त पहले तैमूर का एक वीडियो सामने आय़ा था जिसमें वह अपनी मॉम करीना (Kareena Kapoor Khan) के साथ दिखाई दिए थे। उस वीडियो में तैमूर को देख कर सब काफी तब हैरान हो गए थे।

जी दरअसल उस वीडियो में तैमूर ने फोटोग्राफर्स को चिल्लाया था और अब उसी वीडियो को लेकर तैमूर के फूफा और सोहा अली खान के पति कुणाल खेमु ने प्रतिक्रिया दी है। जी दरअसल एक मशहूर वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कुणाल ने उन लोगों को पर अपना रिएक्शन दिया जो बच्चे के रिएक्शन पर रिएक्ट कर रहे हैं। जी दरअसल कुणाल ने कहा कि, 'बच्चे के रिएक्शन को ब्लेम नहीं किया जाना चाहिए।' इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि- 'वहां जो लोग बैठे थे, वे भी तो असल में यही चाहते थे कि तैमूर रिएक्ट करे। उन्हें इस पर बदलाव करने होंगे। सोशल मीडिया पर बैठकर कमेंटबाजी करना सबसे आसान काम होता है। बच्चे डिप्लोमैटिक नहीं होते। वह किसी की परवाह नहीं करते।'

आप सभी को बता दें कि इस वीडियो में करीना कपूर, सैफ अली खान अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आए थे। वहीँ जब तैमूर ने पैप्स को तस्वीरें लेते देखा तो वह अचानक शाउट करने लगे और बोले दादा बंद कर कैमरा। इस दौरान करीना कपूर तैमूर को रोकती हुई दिखाई दी थीं हालाँकि फिर भी तैमूर जमकर ट्रोल हुए थे।

ज्वैलरी और घड़ी एग्जीबिशन में पहुंची आलिया, लुक देखकर मदहोश हुए लोग

रिलीज हुआ 'पंचायत 2' का धमाकेदार ट्रेलर, आपने देखा क्या?

बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक होकर आयरा खान ने मनाया बर्थडे, आमिर की दोनों एक्स-वाइफ हुईं शामिल

Related News