लॉकडाउन के दौरान कैसे रखे अपने मेड का ध्यान, एक्ट्रेस कृति सेनन ने बताए तरीके

कोरोना वायरस की वजह से लगे हुए लॉकडाउन के कारण कई लोग परेशान हुए हैं। अब ऐसे समय में फ्रंटलाइन वर्कर्स लोगों की मदद के लिए तत्पर दिखाई दे रहे हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स के जैसे ही लोगों के घरों में काम करने के लिए आने वाले सहायक या सहायिकाएं भी इस समय एक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। बीते समय से लेकर अब तक इन लोगों को नजरअंदाज कर दिया गया था, लेकिन अब हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने फैंस से ऐसे लोगों की मदद की गुहार लगाई है।

जी दरअसल हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने घर पर काम करने वाले वर्कर्स की सहायता करने के लिए सोशल मीडिया पर ही आवाज बुलंद की है। उन्होंने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो के साथ उन्होंने तरीके भी बताए हैं कि कैसे इन लोगों की मदद की जा सकती है। जी दरअसल कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में कृति कुछ कह नहीं रही हैं, बल्कि वीडियो में टैक्स्ट लिखकर बताया है कि घर पर काम करने वालों की मदद कैसे की जा सकती है। वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा है, ''आइए उनकी मदद करते हैं जो हर रोज हमारी मदद करते हैं।''

अपने इस कैप्शन के साथ अदाकारा ने #WeAreInThisTogether हैशटैग का इस्तेमाल किया है। वैसे कृति सेनन ने वीडियो में यह बताया है कि हमें वर्कर्स को फाइनेंशियली हेल्प देने के साथ-साथ मेंटली और इमोशनली भी हेल्प करना है। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही कृति फिल्म गणपत में दिखाई देने वाली हैं।

महाराष्ट्र में 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए क्या मिली हैं छूट

आज है कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानिए आज का पंचांग?

ऐसे शुरू हुआ था बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन वीर दस का सफर

Related News