3 घंटे में कृति खरबंदा ने बढ़ाया 15 किलो वजन, जानिए कैसे

बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं जो अपने दमदार अंदाज के लिए मशहूर हैं। इन्ही में शामिल हैं कृति खरबंदा। कृति खरबंदा को उनके बेहतरीन काम के लिए जाना जाता है। कृति खरबंदा खुद को फिट रखने के लिए जी तोड़ मेहनत करती हैं। वह आए दिन जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ जाती हैं। वैसे हर स्टार खुद को स्लिम रखने के लिए मेहनत करता है और ठीक ऐसे ही कृति खरबंदा भी करती हैं। हालाँकि अब इसी बीच 'हाउसफुल 4' एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने एक वीडियो शेयर करके सबको हैरत में डाल दिया है।

जी दरअसल इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कृति ने 3 घंटे में 15 किलो वजन बढ़ा लिया है। जी दरसल कृति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जो आप यहाँ देख सकते हैं। इसमें वह पहले एक हैवी जैकेट और नॉर्मल कपड़ों में वजन नापने वाली मशीन पर खड़ी होती हैं। उसके बाद मशीन उनका वजन 45 KG दिखाती है। वहीँ यह होने के बाद वह ब्राइडल अवतार में नजर आती हैं और फिर मशीन पर खड़ी होती हैं तो उनका वजन तकरीनब 55-57 KG नजर आता है। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कृति खरबंदा ने कैप्शन में लिखा है, '3 घंटे में 15 किलो वजन कैसे बढ़ाएं, वीडियो में देखें।'

इसी के साथ ही उन्होंने तीन लाफ्टर इमोजी बनाए हैं। अब इस समय कृति खरबंदा का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट्स में भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मुंबई बारिश में इस अभिनेता को हुआ 20-25 लाख रुपये का नुकसान

अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक पैनल ने निम्न-आय वाले देशों की वसूली में नीतिगत सुधारों को दी मंजूरी

सप्ताहभर रही सोने में गिरावट, चांदी की कीमतों में भी हुई भारी कमी, जानिए क्या है आज दाम?

Related News