जानिए क्या कहता है 26 नवम्बर का इतिहास

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म लिए व्यक्ति, विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व और उत्सव से जुड़ी बहुत सी ऐसी बातें जो हमें कुछ सीख दे जाती है. और कहती है कि हमें भी अपने जीवन को जीनें का ढंग सीखना चाहिए. साथ ही कैसे संघर्ष, और उत्साह के साथ आगे बढ़ना है. इस तरह की तमाम बाते सामने आती है. हम आपको आगे विस्तार से जानकारी दें रहे है. अपने लेख में आज के इतिहास अर्थात 26 नवम्बर से जुड़े इतिहास की आज ही के दिन देश-विदेश में क्या-क्या हुआ था किस प्रकार की घटना घटी आदि बातो से आपको अवगत कराएगे.

26 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ...

1885 - पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी। 1932 - महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये। 1948 - नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई। 1949 - आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया। 1960 - भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई। 1967 - लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे। 2001 - नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू। 2002 - बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये। 2006 - इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई। 2008 - भारत के मुंबई में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया। मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल।।

26 नवंबर को जन्मे व्यक्ति...

1919 - राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद। 1921- वर्गीज कुरियन, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक 1923 - वी. के. मूर्ति - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र 1926 - यशपाल (वैज्ञानिक) - भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे। 1926- रवि राय, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष 1881 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।

26 नवंबर को हुए निधन...

2014 - तपन राय चौधरी - प्रसिद्ध इतिहासकार।

ये भी पढ़ें-

100 स्कूलों में 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का ऑनलाइन कंप्यूटर टेस्ट

गुजवि ने जारी किये विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम

विज्ञान के ये प्रश्नोत्तर आ सकते है प्रतियोगी परीक्षा में

जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.

Related News