ऐसा कहा जा रहा है आज के समय में हर क्षेत्र में महिलाओ का बोलबाला है. किचन से जैसे मुक्त हुई, महिलाओ ने हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ दिए. साथ ही यह भी साबित कर दिया कि वह घर से लेकर बाहर की भी जिम्मेदारी एक साथ बखूबी निभा सकती है. पेश है आपके सामने कुछ उन महिलाओ के नाम जिन्हे अपने क्षेत्र में प्रथम महिला होने का गर्व प्राप्त है. 1. देश के किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली प्रथम महिला अभिनेत्री – जानकी रामचंद्रन (तमिलनाडु 1987) 2. देश के किसी शहर की प्रथम महिला मेयर – तारा चेरियन (मद्रास 1957) 3. देश की प्रथम महिला राजदूत – विजयलक्ष्मी पंडित (सोवियत रूस 1947) 4. देश की प्रथम महिला न्यायिक अधिकारी (मुंसिफ) – अन्ना चांडी (भू. पू. ट्रावनकोर राज्य 1937) 5. संयुक्त राष्ट्र के महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष – विजयलक्ष्मी पंडित (1953) 6. देश की प्रथम महिला अधिवक्ता – रेगिना गुहा 7. देश की प्रथम महिला बैरिस्टर – कोर्नोलिया सोराबजी (इलाहाबाद उच्च न्यायालय, 1923) 8. उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश – न्यायमूर्ति अन्ना चांडी (केरल उच्च न्यायालय, 1959) 9. देश के किसी राज्य की प्रथम महिला मुख्य सचिव – पद्मा 10. उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति लीला सेठ (हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, 1991) 11. सर्वोच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश – न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी (1989) 12. आयकर न्यायाधिकरण की प्रथम महिला सदस्य – न्यायमूर्ति मीरा साहिब फातिमा बीबी 13. देश की प्रथम महिला सत्र न्यायाधीश – अन्ना चांडी (केरल, 1949) 14. उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की सचिव – प्रिया हिमोरानी 15. प्रथम महिला मजिस्ट्रेट – ओमना कुंजम्मा ये भी पढ़े रसायन शास्त्र संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर जानिए, भारतीय राजनीति से जुड़े कुछ आवश्यक तथ्य विज्ञान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर जॉब और करियर से जुडी हर ख़बर न्यूज़ ट्रैक पर सिर्फ एक क्लिक में, पढिये कैसे करे जॉब पाने के लिए तैयारी और बहुत कुछ.