खेसारी लाल यादव के नए गाने ने एक बार फिर बनाया रिकॉर्ड, वीडियो देख झूमे फैंस

भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव के नए सांग ने रिलीज के साथ ही भोजपुरी जगत में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। सांग का टाइटल है 'नाच के मलकिनी'। इस सांग को रिलीज के कुछ ही घंटों में 1 मिलियन व्यूज प्राप्त हो गए थे। वहीं, 24 घंटे में सांग का वीडियो 3 मिलियन व्यूज के पार जा चुका था। दो दिनों में यह सांग 55 लाख से अधिक व्यूज हासिल कर चुका है।

वही खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी सांग नाच के मलकिनी सारेगामा हम भोजपुरी यू-ट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। यह सांग का शूट बहुत महंगा बताया जा रहा है। सांग का वीडियो देखकर इसकी क्वालिटी का अनुमान लगाया जा सकता है। रिलीज के साथ-साथ यह वीडियो धमाल मचा रहा है। 

सांग का आरम्भ बेहतरीन तरीके से होता है। गाना खेसारी की आवाज में एक डायलॉग के साथ आरम्भ होता है। यह एक पार्टी सॉन्ग है। इस सांग को भोजपुरी सिनेमा जगत के हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव, अभिनेत्री पाखी हेगड़े एवं आकांक्षा दुबे पर फिल्माया गया है। वही इससे पहले भी पाखी हेगड़े तथा खेसारी साथ दिखाई दे चुके हैं। इस सांग के वीडियो में भी लोग इन दोनों की कैमेस्ट्री को बहुत पसंद कर रहे हैं।

प्रांजल दहिया और रेणुका पंवार की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, रिलीज के साथ ही छाया ये गाना

अपनी कातिलाना अदाओं से मोनालिसा ने इंटरनेट पर फिर लगाई आग, वीडियो देख फैंस हुए दीवाने

साउथ एक्टर महेंद्रन ने फिल्म मास्टर के इस डायलॉग पर वीडियो बनाकर की शेयर

Related News