सर्दियों के दौरान रखे इन जरुरी बातों का ध्यान

सर्दियों के सीजन में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। इस के चलते सर्दी-जुकाम, फ्लू आदि होने का संकट बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में ऐसी चीजों का सेवन बिल्कुल न करें जिससे शरीर को हानि पहुंच सकती है। दरअसल, अधिकांश लोगों को यह पता नहीं होता है कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिससे आपको जानकारी प्राप्त होगी कि ठंड में ऐसी कौन-सी चीजें हैं जिन्हें नहीं खाना चाहिए।

- ठंड के सीजन में कई बार शादी-पार्टी में जाना होता है। ऐसे में लोग बगैर कुछ सोचे समझे बहुत सी चीजें खा लेते हैं। इस के चलते वो अधिक मात्रा में तेल वाली चीजें खा लेते हैं जो हानि पहुंचा सकती हैं। - ठंड में भूख बहुत बढ़ जाती है। इसलिए ओवरईटिंग से बचना चाहिए। - अधिक मात्रा में कैलोरी वाली चीजें नहीं खानी चाहिए, इससे बॉडी का वजन बढ़ता जाएगा तथा आप मोटापे के शिकार होते जाएंगे। - शक्कर का उपयोग कम से कम करें। ठंड में सबसे अधिक चाय, कॉफी में चीनी का उपयोग होता है, जिससे बचना चाहिए। - अधिक नमक का उपयोग भी शरीर के लिए हानिकारक होता है। इससे हड्डियां कमजोर होने का संकट बढ़ जाता है।

89 देशों तक पहुंचा ओमीक्रॉन वेरिएंट, WHO ने दी यह गंभीर चेतावनी

दिल्ली ने कोरोना से निपटने के लिए चार अस्पताल नामित किये

ICMR का कहना है - कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि कोविड की गोलियां अब उपयोगी होंगी

Related News