कार्तिक पूर्णिमा पर ऐसे दें अपनों को बधाई

आप सभी को बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा (देव दिवाली) का पावन पर्व कल यानी 23 नवंबर को देश भर में मनाया जाने वाला है. ऐसे में कहते हैं कार्तिक माह की पूर्णिमा का त्यौहार हिन्दू धर्म का सबसे पवित्र त्यौहार माना जाता है और इस दिन लोग गंगा स्नान के साथ दीप दान भी करते हैं. ऐसे में देव दीपावली के नाम से भी इस त्यौहार को पुकारा जता है. वहीं ऐसा भी मानते हैं कि इस दिन सभी देवी-देवताओं को एक साथ प्रसन्न किया जा सकता है और सभी के आशीर्वाद लिए जा सकते हैं. वहीं हिन्दू धर्म की मानें तो इस दिन भगवान नारायण ने मत्स्यावतार धारण किया था और इसी दिन आप अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान से वरदान मांग सकते हैं. ऐसे में इस दिन सभी लोग अपने सगे-सम्बंधियों और रिश्तेदारों को देव दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं जिसके लिए आज हम आपको कुछ एसएमएस बताने जा रहे हैं जिन्हे भेजकर आप अपने रिश्तेदारों को विश कर सकते हैं. 

1. झिलमिलाते दीपों की रोशनी से प्रकाशित  ये दीपावली आपके घर में सुख-समृद्धि और आशीर्वाद आए.  देव दिवाली की बधाई.

2. देव दिवाली पर्व है खुशियों का,  उजालों का, लक्ष्मी का,  इस दिवाली आपकी जिंदगी खुशियों से भरी हो,  दुनिया उजालों से रौशन हो,  घर पर मां लक्ष्मी का आगमन हो,  हैप्पी देव दिवाली.

3. आपके सार गम खुशी में बदल जाएं,  इस देव दिवाली यही है दुआ  हैप्पी देव दिवाली.

4. आई देव दिवाली आई,  साथ में कितनी खुशियां लाई,  धूम मचाओ, मौज बनाओ  आप सभी को देव दिवाली की बधाई.

5. दिवाली में दीयों का दीदार,  बड़ों का दुलार और सबको प्यार.  देव दिवाली की शुभकामनाएं.

6. खुशी हर रात चांद बनकर आए,  दिन का उजाला शान बनकर आए,  कभी दूर ना हो आपके चेहरे से हंसी  ये देव दिवाली ऐसी मेहमान बनकर आए.  देव दिवाली की बधाई.

7. आपको आशीर्वाद मिले गणेश सें,  धन मिले लक्ष्मी से,  खुशी मिले सब से,  प्या मिले इस दिल से,  देव दिवाली की शुभकामनाएं.

8. देव दिवाली के शुभ अवसर पर याद आई आपकी,  शब्द-शब्द जोड़कर देते आपको बधाई  देव दिवाली की बधाई.

70 साल के इतिहास में इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर दिखेगा सबसे बड़ा चाँद

कार्तिक महीने में तुलसी के पत्तों से कर लें यह काम, हो जाएंगे मालामाल

Related News