'उसने मुझे गले लगाने और चूमने की कोशिश की', 20 साल की लड़की का कांग्रेस नेता पर आरोप

बेंगलुरु: कर्नाटक से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के एक कॉन्ग्रेस नेता को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है नेता का नाम मनोज करजागी (54) है। इस मामले में धारवाड़ जिले की हुबली पुलिस का कहना है नेता को एक 20 साल की लड़की का उत्पीड़न करने के इल्जाम में पकड़ा है। इस मामले में लड़की ने आरोप लगाया था कि मनोज ने अपने सैलून में उसके साथ बदसलूकी की। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक जिस जगह लड़की के साथ बदसलूकी की गई उस सैलून में वह बतौर ब्यूटिशियन काम करती है। सैलून का नाम लेमॉर्ज यूनिसेक्स स्पा एंड सैलून है। वहीं पीड़िता ने इस मामले में अपनी शिकायत में बताया, “मनोज शनिवार को सैलून में आया और वहाँ उसने मुझे गले लगाने और चूमने की कोशिश की।”

इसी के साथ लड़की का कहना है कि इस घटना के बारे में उसने बॉयफ्रेंड को बताया जिसके बाद वो अपने दो साथियों के साथ आया और नेता को पीटकर गया। वहीं उसके बाद पुलिस में शिकायत हुई और पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया। वहीं बाद में उसे कोर्ट में भी पेश किया गया, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक उसे गिरफ्तारी के बाद बेल मिल गई जबकि पहले कुछ रिपोर्ट कह रही थीं कि उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ऐसी खबर है कि कांग्रेस की सरकार में वह उत्तर-पश्चिमी परिवहन निगम का निदेशक बनाया गया था। वहीं कांग्रेस का भी इस तरह उसकी गिरफ्तारी पर कहना है कि मनोज करजागी, सिद्धारमैया सरकार में मंत्री का करीबी था और कई पार्टी गतिविधियों में शामिल रहता था।

उसकी सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ फोटो भी है जो गिरफ्तारी के बाद वायरल होने लगी हैं। आपको बता दें कि इससे पहले केरल पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस नेता और कन्नूर के निगम पार्षद पीवी कृष्णकुमार को गिरफ्तार किया था। जी हाँ और उनके विरुद्ध कन्नूर के एक बैंक की महिला कर्मचारी ने एडक्कड़ थाने में शिकायत दी थी। उस दौरान मामला दर्ज होने के बाद वह काफी समय तक तो फरार थे लेकिन बाद में उन्हें बेगलुरु में पकड़ा गया था।

फिल्म थैंक्स गॉड के विरोध में उतरा कायस्थ समाज, भगवान श्री चित्रगुप्त से की यह प्रार्थना

वज्र वाहन के सहयोग से बेसहारा गायों को पहुंचाया उचित स्थान

डीप थाई कट लहंगा पहन नम्रता ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Related News