बच्चों से मिलने नहीं दे रही पूर्व पत्नी, घर के बाहर धरने पर बैठा IPS अफसर

बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक IPS अफसर अपनी पूर्व पत्नी के घर के बाहर धरने पर बैठ गया है। दरअसल, कलबुर्गी के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग (ISD) में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात अरुण रंगराजन का अपनी पूर्व पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। ये विवाद उनकी  दो संतानों को लेकर है। अरुण की पूर्व पत्नी फिलहाल DSP रैंक पर हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम को अफसर को उनके बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्हें अपनी पत्नी के घर के बाहर मजबूरन धरने पर बैठना पड़ा। मीडिया से बात करते हुए में अरुण ने कहा है कि उनकी शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। जब इनका बच्चा हुआ तब इनकी तैनाती चंडीगढ़ में थी। उनकी पूर्व पत्नी चाहती थी कि वह कर्नाटक में रहने आ जाएं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। जिसके बाद उनकी पूर्व पत्नी ने तलाक की याचिका दाखिल कर दी।

हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान फिर से दोनों साथ रहने लगे थे। तभी उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ। किन्तु फिर एक बार रिश्ते में समस्या आई और दोनों अलग हो गए। अरुण ने बताया कि दूसरी बार अलग होने के बाद उनकी पूर्व पत्नी ने उनके बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। रविवार को अरुण अपने बच्चों से मुलाकात करने के लिए गए थे लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।

SBI बैंक के नए FD Rates हुए आज से लागू, जानें क्या हैं लेटेस्ट रेट

देश भर में दौड़ेंगी प्राइवेट ट्रेनें, टाटा-अडानी के अलावा विदेशी कंपनियां भी दे सकती हैं सेवा

महीने भर में काफी गिर चुके हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज की कीमतें

Related News