VIDEO: बाढ़ के कारण इंसानों के साथ जानवर भी परेशान, देखें एक मगरमच्छ ने कैसे बचाई अपनी जान

बेंगलुरु: कर्नाटक में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। सूबे के कई जिले पानी से लबालब हो गए है। बाढ़ की मार केवल मनुष्यों पर ही नहीं, बल्कि नदियों में रहने वाले जीव जंतुओं पर भी पड़ रही है। राज्य के बेगलाम जिले में बाढ़ का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहां एक विशालकाय मगरमच्छ को अपनी जान बचाने के लिए एक घर की पनाह लेनी पड़ी।

वैसे तो यह घर पानी में पूरा डूबा हुआ था, किन्तु बेचारे मगरमच्छ को तो अपनी जान बचानी थी, इसलिए वह घर की छत पर जा बैठा। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें बाढ़ प्रभावित रेबाग तालुका में एक विशालकाय मगरमच्छ अपनी जान बचाने के लिए घर की छत पर बैठा नज़र आ रहा है। दरअसल, कर्नाटक में जारी बाढ़ की चपेट में आकर जलीय जीव जंतु भी पानी के बहाव के साथ रिहायशी इलाकों में पहुँच गए हैं, जिससे लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही जानवरों की जान भी आफत में आ गई है।

ANI द्वारा जारी किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे यह मगरमच्छ अपनी जान बचाने के लिए एक घर की छत पर बैठा हुआ है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि सीमेंट टिन शेड की इस छत पर टीवी की डिश भी लगी हुई है। छत चारों ओर से पानी से घिरी हुई है।  ये वीडियो किसी ने दूर से बनाया है जिसमें जूम करके बताया गया है कि यह मगरमच्छ कितना बड़ा है।  

ट्विंकल की इस फिल्म को मिला नेशनल अवॉर्ड, कहा-लोगों ने बनाने के लिए किया था मना

कश्मीर के कोने-कोने में लहराएगा तिरंगा, दिल्ली ने भेजें 50 हजार झंडे

डीजल के भाव में आयी गिरावट, जानें नई कीमत

 

Related News