'राधे माँ लग रही है' कहकर अमिताभ बच्चन की बेटी को ट्रोल कर रहे लोग

करण जौहर (Karan Johar) ने बीते 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन मनाया था। हालाँकि आज भी उनके बर्थडे के फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। आप सभी को बता दें कि इस बर्थडे के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां पहुंची थीं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और उनकी मां श्वेता भी शामिल थीं। हालाँकि अब श्वेता बच्चन के वीडियो पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जी दरअसल कई लोगों का कहना है उनकी जूलरी खराब थी और उन्होंने उनके पूरे लुक का मजाक उड़ाया है।

आपको बता दें कि श्वेता ने रेड कलर का गाउन पहना था जिस पर हेवी नेकलेस कैरी किया था। इसी के साथ ही रेड और वाइट टेनिस शूज थे। अब जब श्वेता का वीडियो सोशल मीडिया में आया है तो उसके बाद से ही लोग श्वेता को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है, 'राधे मां लग रही है।' वहीं एक अन्य ने कमेंट में लिखा है, 'नेकलेस ऐसा लग रहा है जैसे शादी अटेंड करने आई है।' इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा है, 'अपने पति की बिना यूज की हुई जूलरी बेचने आई है।' इसी के साथ एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'भविष्यवक्ता लग रही है। अरे दीदी।।। करण जौहर की बर्थडे पार्टी है न कि क्रिसमस पार्टी, आप फीमेल सैंटा लग रही हो।'

आप सभी को पता हो करण जौहर की पार्टी में मलाइका से लेकर सलमान खान तक कई बड़े सितारे पहुंचे थे। जी हाँ और यहाँ रणबीर कपूर अपनी मां नीतू सिंह के साथ थे। सभी का लुक बेहतरीन रहा था और सभी के लुक्स को देख फैंस तारीफ़ कर रहे हैं।

VIDEO: शाहरुख़-काजोल से लेकर रणवीर तक ने करण की पार्टी में किया धमाकेदार डांस

'मैं 50 साल का हूं! नज़र न लगे मुझे', जन्मदिन के फोटोज शेयर कर बोले करण जौहर

अनुष्का शर्मा को इस बात का है अफसोस, खुद किया खुलासा

Related News