इस बार जन्मदिन नहीं मनाऐंगे कमल हसन

चेन्नई। दक्षिणी सिनेमा के सुपरस्टार कमल हसन ने जन्मदिन न मनाने की बात तय की है। इस मामले में जानकारी देते हुए कहा गया है कि, चेन्नई में बाढ़ आने व उससे बिगड़े हालातों के कारण कमल हसन ने मंगलवार को जन्मदिन सेलिब्रेट न करने का निर्णय किया है। अपने जन्मदिन पर वे बाढ़ प्रभावितों से मिलेंगे। इस दौरान वे उनकी समस्याओं को जानेंगे और देखेंगे कि, बाढ़ प्रभावित कितने अभाव में हैं।

गौरतलब है कि,  हसन ने तमिलनाडु की पलानीसामी सरकार का भ्रष्टाचार को लेकर विरोध किया था। तथा राज्य में विरोधी सरकार को लेकर जमकर विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि, सरकार ने व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। कमल हसन की भेंट बाढ़ प्रभावितों से होगी। वे हसन मेडिकल कैंप्स का दौरा करेंगे। कमल हसन बदलाव लाने का भरोसा देंगे।

इस मामले में प्रवक्ता ने कहा कि, हसन मेडिकल कैंप्स का दौरा करेंगे, वे बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता करेंगे। वे बदलाव का भरोसा भी देंगे। गौरतलब है कि, इस तरह के प्रयास में राजनीति की संभावनाऐं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम करने की आवश्यकता है। इसके लिए, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 5 लाख वाॅलिंटियर्स और सपोर्टस को भेजा जाए।

कमल हासन मामले में आज होगी सुनवाई

नोटबंदी के समर्थन के लिए कमल हासन ने माफी मांगी

'Happy Birthday' सुपरस्टार कमल हासन

Related News