राहुल गांधी की प्रेस वार्ता से पहले नड्डा ने खोला मोर्चा, कांग्रेस नेता से पूछे ये सवाल

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों पर सरकार और किसान संगठनों के बीच खींचतान जारी है। अब तक इस आंदोलन में राजनीति दखल देखने को मिला है, किन्तु अब कांग्रेस खुलकर मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कुछ ही देर में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से बात करेंगे। 

प्रेस वार्ता से पहले राहुल गांधी किसानों के मुद्दों पर तैयार की गई बुकलेट भी जारी करने वाले हैं। राहुल गांधी की प्रेस वार्ता से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनपर कई सवाल दागे हैं। नड्डा ने राहुल से पूछा कि कांग्रेस चीन के मुद्दे पर हमेशा झूठ क्यों बोलती है? सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए नड्डा ने लिखा कि, राहुल गांधी ने तमिलनाडु में जल्लीकट्टू का आनंद लिया। जब सत्ता में थे तब उनकी पार्टी ने इस पर प्रतिबंध क्यों लगाया और तमिल संस्कृति का अपमान किया। क्या उन्हें भारत की संस्कृति और लोकाचार पर गर्व नहीं है?

नड्डा ने आगे लिखा कि अब राहुल गांधी अपनी मासिक अवकाश से लौट आए हैं, मैं उससे कुछ सवाल करना चाहूंगा। मुझे उम्मीद है कि वह आज की प्रेस वार्ता में मेरे सवालों का जवाब देंगे। उम्मीद है राहुल गांधी इन सवालों के जवाब देने का साहस जुटा पाएंगे। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो मैं हमारे मेहनती मीडिया मित्रों से अनुरोध करता हूं कि वे इन प्रश्नों को पूछें।

विधानसभा चुनावों के बाद असम में सत्ता बरकरार रखने के लिए भाजपा ने किया सर्वे

बिहार विधान परिषद चुनाव में शाहनवाज और सहनी की जीत तय, टक्कर में कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं

कोरोना सिग्नल अज्ञानता को लेकर स्वतंत्र जांच ने की चीन और WHO की आलोचना

 

Related News