JDU ने संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता पद से हटाया, जारी की नई प्रवक्ताओं की सूची

नई दिल्ली:  मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद जनता दल यू (JDU) में भी बड़ा बदलाव हुआ है। JDU ने संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर पार्टी MLC नीरज कुमार को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। नीरज कुमार सीएम नीतीश और सांसद ललन सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि संजय सिंह को शीघ्र ही संगठन में कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

शुक्रवार को JDU ने इस सम्बन्ध में नई सूची भी जारी कर दी है। सूची में संजय सिंह की जगह पर पूर्व मंत्री और पार्टी MLC नीरज कुमार का नाम लिखा है। इसके साथ ही पूर्व MLC रणवीर नंदन और अरविंद निषाद को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रवक्ताओं की टीम में निखिल मंडल, श्रीमती सुहेली मेहता, डॉ. अजय आलोक, अभिषेक झा और प्रगति मेहता का नाम शामिल हैं। बता दें कि एक दिन पहले भी जेडीयू ने अपने प्रवक्ताओं की नई टीम का ऐलान किया था। इस टीम में सात लोगों के नाम शामिल थे।

वहीं इस बारे में सवाल किए जाने पर संजय सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी का हर फैसला स्वीकार है। संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता पद से हट जाने को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई है। बता दें कि संजय सिंह JDU के काफी अक्रामक प्रवक्ता माने जाते थे। सीएम नीतीश कुमार पर जुबानी हमला करने वाले विरोधी नेताओं को संजय सिंह तीखा जवाब देते थे।

उड्डयन मंत्री बनते ही सिंधिया को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया बड़ा काम, कहा - पहले इसे निपटाएं

फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री का चार्ज ले रहे मनसुख मंडावी ने कहा- पीएम मोदी के विजन को पूरा करेंगे

नए मंत्री पीएम की सलाह के अनुसार पूर्ववर्तियों से ले रहे है मार्गदर्शन

 

Related News