होली के बाद उग्र होगा जाट आरक्षण

नईदिल्ली। जाट आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन पर आमादा हो गए हैं। एक ओर जहां दिल्ली के जंतर मंतर पर जाटों ने जमकर प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर जाट आरक्षण की मांग कर रहे थे। जाटों ने केंद्र सरकार पर अपना किया हुआ वादा न निभाने का आरोप लगाया है।

जाटों का कहना है कि सरकार ने जाटों के लिए आरक्षण की बात कही थी लेकिन आरक्षण को लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं किया। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के नेता यशपाल मलिक द्वारा कहा गया कि जाटों का आंदोलन आने वाले समय में और उग्र हो जाएगा।

हालात ये होंगे कि आवश्यक वस्तुओं के परिवहन को भी जाट दिल्ली में बंद कर देंगे। एनसीआर और अन्य क्षेत्र के लिए तो वाॅटर सप्लाय भी बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जाट होली के बाद आंदोलन करेंगे। गुरूवार को जो आंदोलन किया गया था वह एक चेतावनी था मगर यदि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो फिर अनिश्चितकाल के लिए दिल्ली को विभिन्न वस्तुओं की सप्लाय से बेहाल कर दिया जाएगा।

जाटों ने दिल्ली में प्रदर्शन कर सरकार को चेताया

जाटों ने किया होली के बाद असहयोग आंदोलन का एलान

जंतर -मंतर के एक दिनी सांकेतिक धरने में पहुंचे हजारों जाट

 

 

 

Related News