जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने पहले महिला को किया अगवा, फिर कर दी उसकी हत्या

शोपियां: जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। यहां पर आतंकियों ने 25 वर्ष की एक महिला को पहले तो अगवा किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्‍या कर डाली। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस को इस महिला का गोलियों से छलनी लाश बरामद हुई है। 

BUDGET 2019: सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा, हो सकते हैं 5 बड़े ऐलान

पुलिस की तरफ से इस बात की पुष्टि की है, साथ ही जानकारी देते हुए बताया है कि आतंकियों ने घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। महिला का शव शोपियां के सुगान गांव से बरामद हुआ है। इस महिला को लोगों ने गुरुवार को आखिरी बार देखा था। यह महिला पुलवामा के दांगेरपोरा गांव की निवासी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मारे गए आतंकी जीनत-उल-इस्‍लाम की रिश्‍तेदार थी। जो वीडियो आतंकियों ने शेयर किया है उसमें साफ दिख रहा है कि, महिला किस तरह आतंकियों से अपनी जान की गुहार लगा रही है। 

सहारा ग्रुप को SC का समन, सेबी के खाते में जमा करने होंगे 9,000 करोड़

मृतक महिला का नाम इशरत मुनीर बताया जा रहा है। वीडियो 10 सेकेंड का है और महिला को इसमें क्षमा मांगते हुए देखा जा सकता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि आतंकियों ने इसकी हत्‍या क्‍यों की है। उल्लेखनीय है कि जीनत-उल-इस्‍लाम को पिछले सप्ताह कुलगाम के काटपोरा गांव में हुए एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। वहीं शुक्रवार को दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा में एक एनकाउंटर हुआ, जिसमें सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्‍मद के दो आतंकियों को मार गिराया था।

खबरें और भी:-

 

एयर इंडिया को बेचने की कोशिश में सरकार, पर कर्ज के कारण नहीं मिल रहा खरीदार

10वीं पास के लिए नौकरी, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 107 पद है खाली

डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला रुपया

Related News