चंद्रयान-2 ने भेजी चाँद की पहली तस्वीर, इसरो ने ट्विटर पर की शेयर

नई दिल्ली: इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 ने चांद की पहली तस्वीर भेज दी है. इस तस्वीर को स्पेस एजेंसी इसरों ने ट्वीट करके लोगों साथ शेयर किया है. चंद्रयान-2 ने 21 अगस्त को चांद की दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है. जिसके बाद चंद्रयान-2 ने लूनर सतह से तक़रीबन 2650 किमी की ऊंचाई से तस्वीर ली है. इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया है कि चंद्रयान-2 द्वारी भेजी गई चांद की तस्वीर में ओरिएंटेल बेसिन और अपोलो क्रेटर्स को पहचाना गया है.

तस्वीर में चांद पर दो महत्वपूर्ण स्थानों, अपोलो क्रेटर और मेयर ओरिएंटेल को दर्शाया गया है. आपको बता दें कि चंद्रयान-2  अभियान के तहत शोधयान विक्रम 7 सिंतबर को चांद की सतह पर लैंड करेगा. इसरो ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया था कि चंद्रयान-2 को चांद की दूसरी कक्षा में पहुंचने में 1,228 सेकेंड का समय लगा. चांद की कक्षा का आकार 118 किलोमीटर गुणा 4,412 किलोमीटर है, जिससे होकर स्पेसक्राफ्ट चांद पर लैंड करेगा.

इससे पहले इसरो ने 4 अगस्त को चंद्रयान-2 की ओर से भेजी गईं पृथ्वी की तस्वीरें साझा की थीं. आपको बता दें कि चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का उपयोग करेगा जो दो गड्ढों- मंज़िनस सी और सिमपेलियस एन के बीच वाले मैदान में लगभग 70° दक्षिणी अक्षांश पर सफलतापूर्वक लैंडिंग का प्रयास करेगा।

लगातार तीसरे दिन भी स्थिर रहे पेट्रोल डीजल के दाम, लेकिन जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव

फिर आम आदमी को रुला रहे प्याज के दाम, एक महीने में इतनी बढ़ी कीमत

लगातार तीसरे दिन भी बाज़ार में जारी रही गिरावट, 587 अंक लुढ़का सेंसेक्स

 

Related News